0% | 0 min left

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Character Certificate Format PDF in Hindi and English 2026: चरित्र प्रमाण पत्र का प्रारूप पीडीएफ़ वर्ड में डाउनलोड करें

By Kagaz Guru Team

Published on:

Character Certificate Format PDF in Hindi

Character Certificate Format PDF in Hindi and English 2026: चरित्र प्रमाणपत्र एक ऐसा महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे किसी व्यक्ति एक चरित्र, आचरण व व्यवहार के संबंध में जानकारी प्रमाणित की जाती है । व्यक्ति को चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता सरकारी व प्राइवेट नौकरी, सरकारी भर्तियाँ, कॉलेज स्कूल में एडमिशन, पासपोर्ट, पुलिस वेरीफिकेशन तथा अन्य कार्यों में होती है ।

Character Certificate Format PDF in Hindi
Character Certificate Format PDF in Hindi

चरित्र प्रमाण पत्र दो तरीकों से जारी किया जाता है । एक तो संबंधित संस्था, स्कूल/कॉलेज, विभाग, या सक्षम अधिकारी द्वारा और दूसरा प्रतिष्ठित व्यक्ति या राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी किया जाता है । चरित्र प्रमाण पत्र का प्रारूप अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग और जारी करने वाला अधिकारी भी अलग-अलग होता है । इस आर्टिकल में हम आपको चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन व चरित्र प्रमाण प्रारूप पीडीएफ़ प्रदान कर रहे है ।

चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे लिखें?

चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन पत्र में निम्न जानकारी स्पष्ट रूप से लिखनी चाहिए:

  1. सेवा में – संबंधित अधिकारी/प्रधानाचार्य/संस्था प्रमुख का नाम या पद।
  2. विषय – चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में।
  3. आवेदक का नाम
  4. पिता/माता का नाम
  5. पूरा पता
  6. संस्था में अध्ययन/नौकरी की अवधि, यदि लागू हो।
  7. चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता का कारण
  8. आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी।
  9. अंत में दिनांक, स्थान, नाम एवं हस्ताक्षर

आवेदन लिखते समय ध्यान रखें

  • आवेदन में सही एवं वर्तमान जानकारी दें।
  • प्रमाण पत्र किस उद्देश्य से चाहिए, उसका उल्लेख करें।
  • यदि किसी भर्ती/नौकरी के लिए प्रमाण पत्र चाहिए तो संबंधित भर्ती की आवश्यकता के अनुसार प्रारूप रखें।
  • संस्था द्वारा निर्धारित कोई विशेष फॉर्म हो तो उसी का उपयोग करें।
  • प्रमाण पत्र पर जारी करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षर एवं मुहर होना आवश्यक हो सकता है।

Character Certificate Format PDF in Hindi

चरित्र प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्र

सेवा में,
श्रीमान/श्रीमती __________________________
पद – _________________________________
संस्था/विभाग – _________________________
स्थान – _______________________________

विषय: चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने हेतु आवेदन पत्र।

महोदय/महोदया,

सविनय निवेदन है कि मैं __________________________ पुत्र/पुत्री __________________________, निवासी ____________________________________________ हूँ।

मैंने आपकी संस्था/विद्यालय/महाविद्यालय/विभाग में __________________________ के रूप में/कक्षा __________ में दिनांक __________ से __________ तक अध्ययन/कार्य किया है।

मुझे __________________________ कार्य हेतु चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मेरा चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने की कृपा करें।

इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा/रहूँगी।

दिनांक: ____________
स्थान: _____________

भवदीय/भवदीया
नाम: __________________________
पिता/माता का नाम: ______________
मोबाइल नंबर: ___________________
हस्ताक्षर: ______________________

चरित्र प्रमाण पत्र फॉर्मैट इन हिन्दी

चरित्र प्रमाण पत्र

प्रमाणित किया जाता है कि श्री / कुमारी / श्रीमती ________________________________________________ पुत्र / पुत्री / पत्नी ________________________________________________________________________ निवासी _______________________________________________ को मैं  व्यक्तिगत रूप से __________ माह / वर्ष से जानता / जानती हूँ तथा जहाँ तक मेरी जानकारी है, इनका नैतिक चरित्र उत्तम है।

स्थान: __________________
दिनांक: __________________  

हस्ताक्षर
(कार्यालय की मुहर सहित)

इसे भी देखे: Casual Leave Application Format PDF in Hindi & English 2026: ऑफिस के लिए आकस्मिक अवकाश (CL) आवेदन पत्र

Character Certificate Format PDF in English

Character Certificate Application Format

To,
The ______________________________
Designation: ______________________
Department/Institution: ____________
Place: ____________________________

Subject: Application for Issuance of Character Certificate

Respected Sir/Madam,

I respectfully submit that I am __________________________, son/daughter of __________________________, resident of ____________________________________________.

I have studied/worked in your institution/department as __________________________ from __________ to __________ / in Class __________.

I require a Character Certificate for the purpose of __________________________. Therefore, I kindly request you to issue my Character Certificate.

I shall be highly grateful to you.

Date: ____________
Place: ___________

Yours faithfully,
Name: __________________________
Father/Mother’s Name: ___________
Mobile No.: _____________________
Signature: ______________________

Character Certificate Format PDF in English

CHARACTER CERTIFICATE

It is certified that I have personally known Shri/Kumari/Smt. _________________________ (son/daughter/wife of _____________________________________________________, resident of ___________________________________________________ for __________ months/years, and to the best of my knowledge, he/she possesses a good moral character.

Place: __________________
Date: __________________ 

Signature
(with office seal)

आवश्यक दस्तावेज

चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज जारी करने वाली संस्था एवं उद्देश्य के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। सामान्यतः निम्न दस्तावेज मांगे जा सकते हैं:

  • आधार कार्ड/अन्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र, यदि आवश्यक हो
  • विद्यालय/महाविद्यालय की ID या रिकॉर्ड
  • मार्कशीट/शैक्षणिक प्रमाण पत्र, यदि आवश्यक हो
  • TC/स्थानांतरण प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • आवेदन पत्र
  • नौकरी/भर्ती से संबंधित दस्तावेज, यदि आवश्यक हो
  • संबंधित संस्था द्वारा मांगा गया अन्य दस्तावेज

नोट: आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग/संस्था द्वारा निर्धारित दस्तावेजों और Character Certificate के निर्धारित प्रारूप की जानकारी जरूर लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. चरित्र प्रमाण पत्र क्या होता है?

चरित्र प्रमाण पत्र एक प्रमाण पत्र है, जिसमें किसी व्यक्ति के चरित्र एवं आचरण के संबंध में प्रमाणित जानकारी प्रदान की जाती है।

2. चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता क्यों होती है?

इसकी आवश्यकता सरकारी नौकरी, भर्ती, कॉलेज/स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, पासपोर्ट, पुलिस सत्यापन तथा अन्य कार्यों में हो सकती है।

3. चरित्र प्रमाण पत्र कौन जारी करता है?

यह उद्देश्य और संस्था के अनुसार विद्यालय/महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, विभागीय अधिकारी, नियोक्ता या अन्य सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया जा सकता है।

4. क्या चरित्र प्रमाण पत्र और पुलिस वेरीफिकेशन प्रमाण पत्र एक ही है?

नहीं। दोनों अलग दस्तावेज हैं। Character Certificate में व्यक्ति के चरित्र एवं आचरण का प्रमाण दिया जाता है, जबकि Police Verification/Police Clearance संबंधित पुलिस रिकॉर्ड एवं सत्यापन से जुड़ा दस्तावेज होता है।

5. क्या चरित्र प्रमाण पत्र के लिए फोटो जरूरी है?

हर जगह फोटो अनिवार्य नहीं है। यदि संबंधित संस्था या विभाग ने फोटो मांगी है, तो निर्धारित फोटो लगानी चाहिए।

लेटेस्ट अपडेट और ऐसे ही जरूरी डॉक्यूमेंट पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें

चरित्र प्रमाण पत्र पीडीएफ़ व वर्ड फाइल में यहाँ से डाउनलोड करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Kagaz Guru Team

Kagaz Guru एक हिंदी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो सरकारी दस्तावेज़, शपथ पत्र, किरायानामा, एनओसी, आवेदन पत्र, PDF फॉर्मेट, ई-मित्र सेवाएँ एवं सरकारी प्रक्रियाओं से जुड़ी प्रमाणित जानकारी प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य नागरिकों को सही प्रारूप, सरल भाषा और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराकर उनके दस्तावेज़ संबंधी कार्यों को आसान बनाना है।

Leave a Comment