Casual Leave Application Format PDF in Hindi & English 2026: अगर आप एक सरकारी या निजी कर्मचारी है और आपको अपने ऑफिस से छुट्टी लेना चाहते है और आपको सही तरीके से आकस्मिक अवकाश (CL) के लिए एप्लीकेशन लिखना नहीं आता है, तो ये पोस्ट आपके लिए ही है ।

हम यहाँ पर आपको हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यम मे CL Application Format, लिखने का सही तरीका, आवश्यक दस्तावेज और अन्य जानकारी दे रहे है । इसके साथ ही CL Application Format की पीडीएफ़ और वर्ड फाइल भी डाउनलोड कर प्रिन्ट कर सकते है ।
विषय सूची
सीएल के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
Casual Leave Application लिखते समय इन बातों का ध्यान रखें:
- आवेदन हमेशा सरल और स्पष्ट भाषा में लिखें
- शुरुआत सेवा में / To से करें
- विषय (Subject) स्पष्ट लिखें
- छुट्टी की तारीख और दिनों की संख्या जरूर लिखें
- छुट्टी का कारण संक्षेप में बताएं
- अंत में धन्यवाद और हस्ताक्षर करें
सीएल एप्लीकेशन फॉर्मैट इन हिन्दी
सेवा में,
श्रीमान/श्रीमती ____________
(पदनाम)
(कार्यालय/विभाग का नाम)
विषय: ___ दिन [दिनों की संख्या यहाँ लिखे] का आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) चाहने बाबत।
महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मुझे दिनांक ___/___/______ से दिनांक ___/___/_____ तक (कुल ___ दिन) अतिआवश्यक कार्य है । इसलिए मैं कार्यालय/विभाग मे उपस्थित नहीं हो सकता हूँ ।
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मुझे उपरोक्त अवधि के लिए आकस्मिक अवकाश (CL) प्रदान करने की कृपा करें।
धन्यवाद।
भवदीय,
(आपका नाम)
पद: ____________
कर्मचारी आईडी: ____________
दिनांक: __/__/_____
हस्ताक्षर: ____________
इसे भी देखे: School Leave Application PDF Hindi and English 2026: स्कूल में छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र डाउनलोड करें
Casual Leave Application Format PDF in English
To,
Mr./Ms. __
(Designation)
(Name of Office/Department)
Subject: Request for Casual Leave for _ days.
Sir/Madam,
I humbly submit that I have some urgent work from ___/___/______ to ___/___/______ (a total of _ days). Therefore, I will be unable to attend the office/department.
I request you to kindly grant me Casual Leave (CL) for the aforementioned period.
Thank you.
Yours sincerely,
(Your Name)
Designation: _
Employee ID: _
Date: __/__/____
Signature: ____
आकस्मिक अवकाश के लिए आवश्यक दस्तावेज
आमतौर पर Casual Leave के लिए दस्तावेज की जरूरत नहीं होती, लेकिन कुछ मामलों में ये मांगे जा सकते हैं:
- मेडिकल कारण होने पर Medical Certificate
- पारिवारिक कार्य के लिए Invitation / Proof (यदि आवश्यक हो)
- ऑफिस के अनुसार Leave Approval System / Form
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. Casual Leave (CL) क्या होता है?
Casual Leave एक छोटी अवधि की छुट्टी होती है, जो व्यक्तिगत या आकस्मिक कार्यों के लिए ली जाती है।
2. CL के लिए कितने दिन की छुट्टी मिलती है?
यह विभाग/कार्यालय/संस्था/कंपनी के नियमों पर निर्भर करता है, सामान्यतः हर कार्मिक को 7–15 दिन प्रति वर्ष आकस्मिक अवकाश मिलता है ।
3. क्या CL के लिए कारण बताना जरूरी है?
हां, संक्षेप में कारण बताना जरूरी होता है।
4. क्या CL Application Email से भेज सकते हैं?
हां, आप Email, WhatsApp या Written Application तीनों माध्यम से भेज सकते हैं।
लेटेस्ट अपडेट और ऐसे ही जरूरी डॉक्यूमेंट पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें






