0% | 0 min left

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Vidya Sambal Yojana Rajasthan Form PDF 2026 | विद्या संबल योजना आवेदन पत्र पीडीएफ़ डाउनलोड करें

By Kagaz Guru Team

Published on:

Vidya Sambal Yojana Rajasthan Form PDF

Vidya Sambal Yojana Rajasthan Form PDF 2026: राजस्थान विद्या संबल योजना भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है । विद्या संबल योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी के रूप में भर्ती की जा रही है । इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग द्वारा जारी विद्या संबल योजना फॉर्म 2026 भरकर जमा कराना होगा ।

Vidya Sambal Yojana Rajasthan Form PDF
Vidya Sambal Yojana Rajasthan Form PDF

इस आवेदन पत्र में अभ्यर्थी की व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण योग्यता, पात्रता परीक्षा, जाति एवं अन्य श्रेणी से संबंधित जानकारी तथा आवश्यक दस्तावेजों का विवरण दिया जाता है। इस पोस्ट में हम Vidya Sambal Yojana Application Form 2026-27 PDF, आवेदन पत्र कैसे भरें, इसमें कौन-कौन सी जानकारी देनी है और कौन-कौन से दस्तावेज संलग्न करने हैं, इसकी पूरी जानकारी देंगे।

आवेदन पत्र के साथ कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे?

आवेदन पत्र में संलग्नकों की सूची दी गई है। इसके अनुसार सामान्यतः निम्न दस्तावेज लगाए जाते हैं:

  1. शैक्षणिक योग्यता – माध्यमिक
  2. शैक्षणिक योग्यता – उच्च माध्यमिक
  3. शैक्षणिक योग्यता – स्नातक
  4. शैक्षणिक योग्यता – स्नातकोत्तर
  5. प्रशिक्षण योग्यता – B.Ed./समकक्ष
  6. प्रशिक्षण योग्यता – D.El.Ed./समकक्ष
  7. पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र – REET/UTET आदि
  8. जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  9. अन्य प्रमाण पत्र – दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक/विधवा/परित्यक्ता/स्पोर्ट्स पर्सन आदि
  10. आधार कार्ड की प्रति
  11. मूल निवास प्रमाण पत्र
  12. चरित्र प्रमाण पत्र
  13. शपथ-पत्र (स्वप्रमाणित)

नोट: आपके जिले के नवीनतम विज्ञापन/निर्देश में यदि अतिरिक्त दस्तावेज मांगे गए हैं तो उन्हें भी आवेदन के साथ संलग्न करें।

विद्या संबल योजना आवेदन पत्र पीडीएफ़ प्रारूप

आवेदक का नाम:            ___________________________________________________

  • पिता का नाम :    ___________________________________________________
  • जन्म तिथि :        ___________________________________________________
  • स्थायी पता :       ___________________________________________________
  • वर्तमान पता :      ___________________________________________________
  • मोबाईल नंबर:     ___________________________________________________
  • मेल आईडी :   ___________________________________________________
  • क्या आप सेवा निवृत कार्मिक है ?   हाँ / ना
  • सेवा निवृति तिथि : _______________            पद व विषय : _________________________
  • आवेदित विद्यालय का नाम : ____________________________________________
  • आवेदित पद :      ___________________________________________________
  • आवेदित विषय : ___________________________________________________
  • आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि : __________________________________________
  • शैक्षणिक योग्यता विवरण:
क्र. सं.कक्षा/परीक्षाविश्वविद्यालय/बोर्डउत्तीर्ण वर्षविषयपूर्णांकप्राप्तांकप्रतिशतसंलग्नक
1माध्यमिक  संलग्न 1
2उच्च माध्यमिक  संलग्न 2
3स्नातक  संलग्न 3
4स्नातकोत्तर  संलग्न 4

प्रशैक्षणिक योग्यता विवरण:

    क्र. सं.कक्षा/परीक्षाविश्वविद्यालय/बोर्डउत्तीर्ण वर्षविषयपूर्णांकप्राप्तांकप्रतिशतसंलग्नक
    1बीएड/समकक्ष  संलग्न 5
    2डी.एल.एड./समकक्ष      संलग्न 6

    वैध पात्रता परीक्षा:

      क्र. सं.कक्षा/परीक्षालेवलउत्तीर्ण वर्षविषयपूर्णांकप्राप्तांकप्रतिशतसंलग्नक
      1रीट  संलग्न 7
      1. जाति वर्ग : __________________________ (प्रमाण पत्र संलग्न करें, आरक्षित वर्ग होने पर) संलग्न–8
      2. अन्य (दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक/विधवा/परित्यक्ता/स्पोर्ट्स पर्सन आदि) : संलग्न–9
      3. आधार कार्ड की प्रति :  संलग्न–10
      4. मूल निवास प्रमाण पत्र : संलग्न–11
      5. चरित्र प्रमाण पत्र : (दो राजपत्रित अधिकारियों द्वारा प्रदत) संलग्न–12 एवं 13
      6. शपथ पत्र: मैं शपथ पूर्वक घोषणा करता हूँ कि चूंकि मेरी सेवाए गेस्ट फैकल्टी के रूप में पूर्णतः अस्थाई तौर पर ली जा रही है, अतः मेरे द्वारा गेस्ट फैकल्टी के तहत दी गई सेवाए भविष्य में चयनित पद के लिये स्थायी राजकीय सेवा का आधार नहीं होगी एवं मेरे द्वारा इस आधार पर राजकीय सेवा में स्थायी करने हेतु मांग नहीं की जायेगी।

      आवेदन पत्र के साथ संलग्नकों की सूची-संलग्नक 1 से 13 (स्व प्रमाणित छाया प्रतियां) एवं वित्त (सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियम) विभाग के परिपत्र क्रमांकः प. 6(2) वित्त / सा विले नि/2021 जयपुर दिनांक 30.03.2021 द्वारा जारी प्रारूप में शपथ पत्र अनिवार्य रूप से दिया जाना है तथा अन्य जो आवेदनकर्ता देना चाहे।

      आवेदक के हस्ताक्षर

      आवेदन पत्र के साथ शपथ-पत्र भी लगाना है

      विद्या संबल योजना के आवेदन Form में शपथ-पत्र (स्वप्रमाणित) को संलग्नक संख्या 13 के रूप में दर्शाया गया है।

      शपथ पत्र में अभ्यर्थी यह घोषणा करता है कि:

      • आवेदन में दी गई जानकारी सत्य है।
      • प्रस्तुत किए गए प्रमाण पत्र सही हैं।
      • गलत जानकारी पाए जाने पर कार्रवाई स्वीकार होगी।
      • योजना के नियमों एवं शर्तों का पालन किया जाएगा।
      • स्थान परिवर्तन की मांग नहीं की जाएगी।
      • Guest Faculty की व्यवस्था अस्थायी है।
      • इसके आधार पर नियमित नियुक्ति का दावा नहीं किया जाएगा।

      👉 विद्या संबल योजना शपथ पत्र का पूरा Format हमने अलग पोस्ट में दिया है।

      इसे देखे: Vidya Sambal Yojana Rajasthan Shapath Patra PDF 2026 | विद्या संबल योजना गेस्ट फैकल्टी शपथ पत्र पीडीएफ़

      आवेदन पत्र भरते समय ध्यान रखें

      • आवेदन पत्र में सभी जानकारी साफ-साफ भरें।
      • नाम और जन्मतिथि दस्तावेजों के अनुसार लिखें।
      • आवेदित पद और विषय सही भरें।
      • सभी शैक्षणिक योग्यताओं के अंक एवं प्रतिशत सही दर्ज करें।
      • REET/UTET की जानकारी केवल लागू होने पर भरें।
      • आरक्षित वर्ग का लाभ लेने पर संबंधित प्रमाण पत्र लगाएं।
      • सभी दस्तावेजों की स्पष्ट प्रतियां लगाएं।
      • संलग्नक क्रमांक सही लिखें।
      • निर्धारित स्थान पर फोटो लगाएं।
      • आवेदन पत्र पर जहां आवश्यक हो वहां हस्ताक्षर करें।
      • शपथ-पत्र भी संलग्न करें।

      Vidya Sambal Yojana Rajasthan Form PDF 2026 – FAQs

      1. विद्या संबल योजना हेतु आवेदन पत्र क्या है?

      यह राजस्थान में विद्या संबल योजना के अंतर्गत Guest Faculty के रूप में आवेदन करने के लिए निर्धारित संयुक्त आवेदन पत्र है।

      2. आवेदन पत्र में कौन-कौन सी जानकारी भरनी होती है?

      इसमें व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता, पात्रता परीक्षा, जाति वर्ग, अन्य श्रेणी, आधार, मूल निवास, चरित्र प्रमाण पत्र तथा संपर्क विवरण आदि भरना होता है।

      3. क्या आवेदन पत्र में फोटो लगानी होती है?

      हाँ, आवेदन पत्र में फोटो लगाने के लिए निर्धारित स्थान दिया गया है।

      4. क्या विद्या संबल योजना के लिए शपथ पत्र भी देना होगा?

      हाँ। दिए गए आवेदन प्रारूप में शपथ-पत्र (स्वप्रमाणित) को संलग्नक संख्या 13 में शामिल किया गया है।

      5. विद्या संबल योजना आवेदन पत्र कहां जमा करना है?

      आवेदन पत्र संबंधित विभाग/विद्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताए गए निर्धारित कार्यालय/विद्यालय में जमा करना होगा।

      लेटेस्ट अपडेट और ऐसे ही जरूरी डॉक्यूमेंट पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें

      Vidya Sambal Yojana Rajasthan Form PDF 2026 पीडीएफ़ व वर्ड फाइल में यहाँ से डाउनलोड करें

      अगर आप Vidya Sambal Yojana Application Form PDF डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए Download Button से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

      Join WhatsApp

      Join Now

      Join Telegram

      Join Now

      Kagaz Guru Team

      Kagaz Guru एक हिंदी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो सरकारी दस्तावेज़, शपथ पत्र, किरायानामा, एनओसी, आवेदन पत्र, PDF फॉर्मेट, ई-मित्र सेवाएँ एवं सरकारी प्रक्रियाओं से जुड़ी प्रमाणित जानकारी प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य नागरिकों को सही प्रारूप, सरल भाषा और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराकर उनके दस्तावेज़ संबंधी कार्यों को आसान बनाना है।

      Leave a Comment