0% | 0 min left

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Vidya Sambal Yojana Rajasthan Shapath Patra PDF 2026 | विद्या संबल योजना गेस्ट फैकल्टी शपथ पत्र पीडीएफ़

By Kagaz Guru Team

Published on:

Last Update on:

Vidya Sambal Yojana Rajasthan Shapath Patra PDF

Vidya Sambal Yojana Rajasthan Shapath Patra PDF 2026: राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ विद्या संबल योजना गेस्ट फैकल्टी शपथ पत्र भी देना अनिवार्य है । जिसमे वर्णित 14 बिन्दुओ की शपथ लेनी है । हम अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राजस्थान विद्या संबल योजना गेस्ट फैकल्टी शपथ पत्र 2026 की पीडीएफ़ व वर्ड फाइल यहाँ उपलब्ध करवा रहे है ।

Vidya Sambal Yojana Rajasthan Shapath Patra PDF
Vidya Sambal Yojana Rajasthan Shapath Patra PDF

राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा राजस्थान के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों पर विद्या संबल योजना राजस्थान 2026 के अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में अस्थाई तौर पर लगाए जाने के लिए विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे है । विद्या संबल योजना के तहत जिले वाइज़ नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है । इस Article में विद्या संबल योजना की विभागीय विज्ञप्ति में दिए गए महत्वपूर्ण बिंदु, Guest Faculty के लिए शपथ पत्र का Format, शपथ पत्र कैसे भरें, आवश्यक दस्तावेज और FAQs की जानकारी दी गई है।

Vidya Sambal Yojana Rajasthan Shapath Patra PDF 2026

राजस्थान सरकार द्वारा विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्या संबल योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों को Guest Faculty के रूप में अस्थायी तौर पर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञप्ति में मुख्य बातें

  • योजना का नाम – विद्या संबल योजना
  • विभाग – माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान
  • कार्यालय – माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर
  • Guest Faculty के रूप में अस्थायी नियुक्ति/सेवा
  • रिक्त पदों के विरुद्ध पात्र अभ्यर्थियों को अवसर
  • आवेदन एवं चयन प्रक्रिया संबंधित विभागीय निर्देशों के अनुसार
  • अभ्यर्थी को निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा।
  • अभ्यर्थी से निर्धारित शपथ पत्र लिया जाएगा।
  • गेस्ट फैकल्टी की व्यवस्था स्थायी नियुक्ति नहीं है।

विद्या संबल योजना का शपथ पत्र क्यों जरूरी है?

Guest Faculty के रूप में चयन/जॉइनिंग के दौरान अभ्यर्थी से शपथ पत्र के माध्यम से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कराई जाती हैं।

इसमें अभ्यर्थी यह घोषणा करता है कि:

  • आवेदन में दी गई सभी जानकारी सही है।
  • प्रस्तुत किए गए दस्तावेज वास्तविक हैं।
  • विज्ञापन की सभी शर्तों को पढ़कर समझ लिया है।
  • विभागीय नियमों का पालन करेगा।
  • निर्धारित कार्य एवं शिक्षण मानकों का पालन करेगा।
  • जिला आवंटित होने के बाद स्थान परिवर्तन की मांग नहीं करेगा।
  • Guest Faculty की नियुक्ति अस्थायी है।
  • इसके आधार पर नियमित नियुक्ति का दावा नहीं करेगा।
  • गलत दस्तावेज मिलने पर विभागीय कार्रवाई स्वीकार करेगा।
  • सरकारी अभिलेख एवं सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखेगा।

विद्या संबल योजना शपथ पत्र कैसे भरें?

शपथ पत्र के प्रारंभ में अभ्यर्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होती है।

इसमें निम्न जानकारी भरें:

नाम: अपना पूरा नाम
पिता/पति का नाम: पिता या पति का पूरा नाम
निवासी: पूरा वर्तमान/स्थायी पता
संस्थान का नाम: जिस विद्यालय/संस्थान में Guest Faculty के रूप में कार्य करना है
दिनांक: जिस दिन Guest Faculty के रूप में उपस्थिति/जॉइनिंग हो रही है
विज्ञापन दिनांक: संबंधित विभाग/संस्थान द्वारा जारी विज्ञापन की तारीख
विभाग/संस्थान: संबंधित विभाग या संस्था का नाम

इसके बाद शपथ पत्र के सभी 14 बिंदुओं को पढ़कर अभ्यर्थी को हस्ताक्षर करना होता है।

महत्वपूर्ण: शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी घोषणाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें। किसी भी गलत जानकारी या गलत घोषणा के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।

आवश्यक दस्तावेज

विद्या संबल योजना में Guest Faculty के लिए आवेदन/जॉइनिंग के समय संबंधित विज्ञापन एवं विभागीय निर्देशों के अनुसार दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं। सामान्यतः निम्न दस्तावेज उपयोगी हो सकते हैं:

  • आधार कार्ड/पहचान पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता की सभी आवश्यक मार्कशीट
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • अनुभव प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • आवेदन पत्र
  • निर्धारित शपथ पत्र
  • अन्य प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज जो संबंधित विज्ञापन में मांगे गए हों

ध्यान दें: दस्तावेजों की अंतिम सूची आपके जिले के नवीनतम विज्ञापन/आदेश के अनुसार ही मान्य होगी।।

इसे भी देखे: Urgent Work School Leave Application PDF in Hindi and English 2026: जरूरी कार्य हेतु स्कूल छुट्टी प्रार्थना पत्र पीडीएफ़ डाउनलोड करें

राजस्थान विद्या संबल योजना शपथ पत्र हिन्दी में

शपथ-पत्र

मैं श्री ______________________  पुत्र श्री ____________________ निवासी _____________________________________________ विभाग प्रारम्भिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान की _______________________ विद्यालय, __________ में दिनांक ____________ को गेस्ट फैकल्टी के रूप में अपनी उपस्थिति दे रहा हूँ/दे रही हूँ।

  1. यह है कि मैंने ________________________ विद्यालय, ____________ द्वारा जारी विज्ञापन दिनांक ___________के क्रम में अपना आवेदन प्रस्तुत किया है तथा मैंने विज्ञापन में वर्णित शर्तों को पढ़ व समझ लिया है तथा उन शर्तों का पालन हेतु वचनबद्ध हूँ।
  2. यह है कि मैंने राजस्थान सरकार के वित्त (सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियम) विभाग के परिपत्र क्रमांक प.6 (2)वित्त/सार्वजनिक/2021 दिनांक ______________ (विद्या संबल योजना) को अच्छे से पढ़/समझ लिया है।
  3. यह कि मेरे द्वारा आवेदन पत्र में भरी गयी समस्त सूचनाएं पूर्णतया सत्य हैं तथा कोई तथ्य छिपाया नहीं गया है।
  4. यह कि मेरे द्वारा जमा किये गये समस्त शैक्षिक/प्रशिक्षण संबंधी मूल अभिलेख एवं अन्य दस्तावेज जो विभाग द्वारा अपेक्षित हैं (तथा पहचान पत्र जो आवेदन पत्र में अंकित है, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र, जाति, निवास, विकलांगता, भू.पू.सै. स्वयं से संबंधित प्रमाण पत्र) पूर्णतया सही हैं।
  5. यह कि मेरे द्वारा प्रस्तुत किये गये समस्त मूल अभिलेख एवं अन्य सूचनाएं यदि जांच के दौरान कूटरचित/फर्जी अथवा गलत पायी जाती हैं तो मुझे गेस्ट फैकल्टी से निर्मुक्त कर दिया जायेगा। उक्त राशि के emplement से निर्मुक्त करते हुए मेरे विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही मुझे स्वीकार्य होगी जिसके लिए किसी भी न्यायालय में वाद दायर नहीं करूँगा/करूँगी।
  6. यह है कि मैं कार्य निष्पादन के दौरान निर्धारित उच्च मानदण्डों के अनुसार अपनी सेवाएं प्रदान करूँगा/करूँगी तथा यदि मैं इसका उल्लंघन करता हूँ/करती हूँ तो संस्था एकतरफा कार्यवाही हेतु स्वतंत्र तथा अधिकृत होगी।
  7. यह कि मैं जिला आवंटित होने के उपरांत स्थान परिवर्तन की मांग नहीं करूँगा/करूँगी।
  8. यह है कि मैं इस तथ्य से भलीभांति अवगत हूँ कि जिस रिक्त पद के विरुद्ध शपथगृहिता को गेस्ट फैकल्टी रखा गया है, उस पद पर नियमित नियुक्ति की दिनांक से ही उपर्युक्त व्यवस्था स्वत: समाप्त हो जावेगी।
  9. यह है कि मैंने यह अच्छे से समझ लिया है कि यह व्यवस्था पूर्ण रूप से अस्थायी तथा एक सत्र के लिये है तथा भविष्य में इसके आधार पर नियमित नियुक्ति का दावा नहीं करूँगा/करूँगी।
  10. इस व्यवस्था से नियमित नियुक्ति या अन्य किसी भी कारण से मुझे गेस्ट फैकल्टी के रूप में नहीं बुलाया जाता है तो मेरे द्वारा न्यायिक या प्रशासनिक स्तर पर कोई दावा नहीं किया जाएगा।
  11. मैं राज्य सरकार/विभाग/संस्थान द्वारा समय-समय पर जारी नियमों/निर्देशों की पूर्ण पालना करूँगा/करूँगी।
  12. यह कि मुझे केन्द्र सरकार या किसी अन्य राज्य सरकार या किसी स्थानीय प्राधिकारी अथवा समुचित प्राधिकारी के स्वामित्वाधीन या न्यासाधीन किसी निगम या निकाय अथवा विभाग द्वारा पदच्युत नहीं किया गया है तथा कोई अक्षमता अथवा किसी अन्य अपराध का दोषी सिद्ध नहीं किया गया है और न ही कोई आपराधिक प्रकरण न्यायालय में लम्बित है।
  13. यह कि मैं इस व्यवस्था के विरुद्ध किसी भी प्रकार की छल, दुर्व्यवहार, अनियमितता तथा कार्य से अनुपस्थिति की दशा में संस्था या सक्षम अधिकारी के बिना कारण बताये मुझे गेस्ट फैकल्टी के रूप में निर्मुक्त करने का अधिकार होगा।
  14. मैं राजकीय अथवा अभिलेख तथा अन्य सूचनाओं को गोपनीय बनाये रखूँगा तथा इसका उल्लंघन करने पर नियमानुसार दण्डनीय कार्यवाही का उत्तरदायी होऊँगा/होऊँगी।

शपथगृहिता

सत्यापन

मैं शपथपूर्वक बयान करता हूँ/करती हूँ कि उपर्युक्त वर्णित बिन्दु संख्या 1 से 14 में वर्णित तथ्य/सूचना मेरी जानकारी में सही तथा सत्य हैं। मैंने इनका भलीभांति पढ़ा एवं समझ लिया है। मैंने कुछ भी असत्य नहीं किया है तथा न ही कुछ छिपाया है। यदि भविष्य में कोई सूचना/तथ्य असत्य या अपूर्ण सिद्ध होता है तो मैं स्वयं इसके लिये उत्तरदायी रहूँगा/रहूँगी।

शपथगृहिता

Vidya Sambal Yojana Affidavit Format – English

Affidavit
I, Shri/Smt./Ms. __________, son/daughter of Shri ________, resident of _________________________________, am reporting for duty as Guest Faculty on _ at ____________ School, __ under the Department of Elementary and Secondary Education, Rajasthan.

  1. I have submitted my application pursuant to the advertisement dated _ issued by Government Senior Secondary School, Neemli; I have read and understood the terms and conditions specified in the advertisement and am committed to abiding by them.
  2. I have thoroughly read and understood the circular (No. F.6(2)Finance/Public/2021 dated __) issued by the Finance Department (General Financial and Accounting Rules) of the Government of Rajasthan regarding the ‘Vidya Sambal Yojana’.
  3. All information provided by me in the application form is entirely true, and no facts have been concealed.
  4. All original educational/training-related records and other documents submitted by me—as required by the Department (including the identity proof mentioned in the application, the affidavit attested by a Gazetted Officer, and certificates regarding caste, residence, disability, and ex-serviceman status)—are entirely authentic.
  5. If any original records or information submitted by me are found to be forged, fake, or incorrect during verification, I shall be relieved of my duties as Guest Faculty. I accept that, upon being relieved, legal action may be taken against me in accordance with the rules, and I shall not file a lawsuit in any court of law regarding this matter.
  6. I shall render my services in accordance with the prescribed high standards of performance; should I violate these standards, the institution shall be free and authorized to take unilateral action.
  7. I shall not request a change of location after the district has been allotted. 8. I am fully aware that the arrangement under which I have been engaged as Guest Faculty against a vacant post shall automatically cease upon the date of a regular appointment to that post.
  8. I have clearly understood that this arrangement is purely temporary and for one academic session; I shall not claim regular appointment in the future based on this engagement.
  9. If I am not called upon to serve as Guest Faculty—whether due to a regular appointment being made or for any other reason—I shall not raise any claim at a judicial or administrative level.
  10. I shall strictly comply with the rules and directives issued from time to time by the State Government, Department, or Institution.
  11. I have not been dismissed from service by the Central Government, any State Government, a local authority, or any corporation, body, or department owned or held in trust by a competent authority; nor have I been convicted of any offense involving incapacity or any other crime; nor is there any criminal case pending against me in any court.
  12. In the event of any fraud, misconduct, irregularity, or unauthorized absence from duty, the Institution or the competent authority reserves the right to relieve me of my duties as Guest Faculty without assigning any reason.
  13. I shall maintain the confidentiality of official records and other information; any violation thereof shall render me liable for penal action in accordance with the rules.

Deponent
Verification
I solemnly declare that the facts and information stated in points 1 to 14 above are true and correct to the best of my knowledge. I have read and understood them thoroughly. I have not stated anything false nor concealed anything. If any information or fact is subsequently found to be false or incomplete, I shall be personally held responsible for the same.

Deponent

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. विद्या संबल योजना क्या है?

विद्या संबल योजना के अंतर्गत राजकीय शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों के विरुद्ध पात्र अभ्यर्थियों को Guest Faculty के रूप में अस्थायी तौर पर शिक्षण कार्य के लिए लगाया जाता है।

2. विद्या संबल योजना में Guest Faculty की नियुक्ति स्थायी होती है?

नहीं। यह व्यवस्था अस्थायी होती है। केवल Guest Faculty के रूप में कार्य करने के आधार पर नियमित नियुक्ति का दावा नहीं किया जा सकता।

3. Vidya Sambal Yojana Shapath Patra में कितने बिंदु हैं?

आपके उपलब्ध विभागीय Format में 14 मुख्य घोषणाएं दी गई हैं, जिसके बाद सत्यापन किया जाता है।

4. क्या शपथ पत्र में गलत जानकारी देने पर कार्रवाई हो सकती है?

हाँ। यदि जांच में गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज या गलत तथ्य पाए जाते हैं तो संबंधित नियमों के अनुसार Guest Faculty से हटाने सहित अन्य कार्रवाई की जा सकती है।

5. क्या जिला आवंटित होने के बाद स्थान परिवर्तन मांगा जा सकता है?

दिए गए शपथ पत्र के अनुसार अभ्यर्थी जिला आवंटित होने के बाद स्थान परिवर्तन की मांग नहीं करने की घोषणा करता है।

6. क्या Guest Faculty को बाद में नियमित शिक्षक बनाया जाएगा?

सिर्फ Guest Faculty के रूप में कार्य करने से नियमित नियुक्ति का अधिकार प्राप्त नहीं होता। नियमित नियुक्ति संबंधित भर्ती प्रक्रिया एवं नियमों के अनुसार ही होती है।

लेटेस्ट अपडेट और ऐसे ही जरूरी डॉक्यूमेंट पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें

इसे भी देखे: Vidya Sambal Yojana Rajasthan Form PDF 2026 | विद्या संबल योजना आवेदन पत्र पीडीएफ़ डाउनलोड करें

राजस्थान विद्या संबल योजना शपथ पत्र पीडीएफ़ व वर्ड फाइल में यहाँ से डाउनलोड करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Kagaz Guru Team

Kagaz Guru एक हिंदी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो सरकारी दस्तावेज़, शपथ पत्र, किरायानामा, एनओसी, आवेदन पत्र, PDF फॉर्मेट, ई-मित्र सेवाएँ एवं सरकारी प्रक्रियाओं से जुड़ी प्रमाणित जानकारी प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य नागरिकों को सही प्रारूप, सरल भाषा और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराकर उनके दस्तावेज़ संबंधी कार्यों को आसान बनाना है।

Leave a Comment