0% | 0 min left

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

School Leave Application PDF Hindi and English 2026: स्कूल में छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र डाउनलोड करें

By Kagaz Guru Team

Published on:

Last Update on:

School Leave Application PDF

School Leave Application PDF Hindi and English: स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे किसी भी कारण की वजह से स्कूल में नहीं जा सकते है । उन्हे स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक को स्कूल छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र लिखना बहुत जरूरी होता है । अब कई बच्चों को या अभिभावकों को स्कूल छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र लिखना नहीं आता है । ऐसे मे आज हम आपको स्कूल छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र कैसे लिखे और इसकी पीडीएफ़ वर्ड फाइल का लिंक दे रहे है । जिसे सीधे प्रिन्ट करवाकर अपनी जानकारी भर कर दे सकते है ।

School Leave Application PDF
School Leave Application PDF

स्कूल छुट्टी के लिए आपको प्रार्थना पत्र मे अपना कारण जैसे बीमार, पारिवारिक कार्य, यात्रा या अन्य आवश्यक कार्य आदि की जानकारी भी देनी जरूरी है । आपके लिए हम एक सही और सरल स्कूल छुट्टी प्रार्थना पत्र उपलब्ध करवा रहे है जो आपको स्कूल छुट्टी आसानी से स्वीकृत करवाने में मदद करता है ।

स्कूल छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र कैसे लिखें

स्कूल में छुट्टी के लिए आवेदन पत्र लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखें:

  • सबसे पहले सेवा में, से शुरुआत करें
  • प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक का उल्लेख करें
  • विषय (Subject) स्पष्ट लिखें
  • छुट्टी का कारण साफ-साफ बताएं
  • छुट्टी की तारीख (From – To) जरूर लिखें
  • अंत में धन्यवाद लिखकर नाम, कक्षा लिखें

स्कूल में छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र हिन्दी में

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय
[विद्यालय का नाम]

विषय: ___ [यहाँ कितने दिन की छुट्टी चाहिए,लिखे] दिन की छुट्टी चाहने हेतु प्रार्थना पत्र

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा ___ का छात्र/छात्रा हूँ। [यहाँ कारण लिखें, जैसे – मैं बीमार होने / जरूरी कार्य होने ] के कारण मैं दिनांक __ से __ तक विद्यालय में नहीं आ सकता हूँ । अतः मुझे ______ [दिनों की संख्या लिखे] के अवकाश की आवश्यकता है ।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मुझे ____ [दिनों की संख्या लिखे] के लिए अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।

धन्यवाद।

आपका आज्ञाकारी शिष्य/शिष्या
[आपका नाम]
[कक्षा]
[रोल न.]

School Leave Application PDF in English

To,
The Principal,
[Name of School]

Subject: Application for leave for _ [number of days] days.

Sir/Madam,

I humbly submit that I am a student of Class _ at your school. Due to [mention reason here, e.g., illness / urgent work], I am unable to attend school from [start date] to [end date]. Therefore, I require leave for __ [number of days] days.

I, therefore, earnestly request you to kindly grant me leave for __ [number of days] days.

Thank you.

Yours obediently,
[Your Name]
[Class]
[Roll No.]

स्कूल छुट्टी के लिए आवश्यक दस्तावेज

कुछ मामलों में स्कूल छुट्टी के लिए निम्न दस्तावेज मांग सकता है:

  • मेडिकल सर्टिफिकेट (यदि बीमारी हो)
  • अभिभावक का आवेदन/सहमति
  • यात्रा से संबंधित प्रमाण (यदि आवश्यक हो)

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. स्कूल में छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र किसे दें?

स्कूल छुट्टी के प्रार्थना पत्र अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक को देना है ।

2. स्कूल में छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र कितने दिन पहले देना चाहिए?

स्कूल छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र 1-2 दिन पहले, अन्यथा आपात स्थिति में बाद मे भी दे सकते है ।

3. क्या बिना कारण के स्कूल छुट्टी मिल सकती है ?

नहीं, स्कूल छुट्टी के लिए आपको हमेशा उचित कारण लिखना जरूरी है ।

4. क्या प्रार्थना पत्र हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में देना जरूरी है ?

नहीं, आपके स्कूल के माध्यम के अनुसार किसी भी एक भाषा में दे सकते है ।

लेटेस्ट अपडेट और ऐसे ही जरूरी डॉक्यूमेंट पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें

स्कूल छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र पीडीएफ़ व वर्ड फाइल यहाँ से डाउनलोड करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Kagaz Guru Team

Kagaz Guru एक हिंदी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो सरकारी दस्तावेज़, शपथ पत्र, किरायानामा, एनओसी, आवेदन पत्र, PDF फॉर्मेट, ई-मित्र सेवाएँ एवं सरकारी प्रक्रियाओं से जुड़ी प्रमाणित जानकारी प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य नागरिकों को सही प्रारूप, सरल भाषा और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराकर उनके दस्तावेज़ संबंधी कार्यों को आसान बनाना है।

Leave a Comment